नफे सिंह राठी की हत्या 2 शूटर्स गिरफ्तार, किस गैंग से है हत्या का कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 मार्च 2024 (09:22 IST)
INLD नेता Nafe Singh Rathee पर अपराधियों ने 40 से 50 राउंड गोलियां चलाई थी। अब इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है।

नफे सिंह राठी की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष थे। 25 फरवरी की शाम असौदा गांव से बहादुरगढ़ वापस लौटते वक्त गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उन पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की थी।

जिन दो आरोपी शूटर्स को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है उन आरोपियों के नाम हैं- सौरव और आशीष। दोनों दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल और STF ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

इससे पहले 3 मार्च को झज्जर पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को चिह्नित कर उन पर एक-एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। पुलिस ने जिन आरोपियों की पहचान की थी उनके नाम हैं- आशीष, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान और अतुल।

घटना के बाद राठी के ड्राइवर संजय सिंह ने पुलिस को बताया था कि अपराधियों ने गोली चलाने के बाद उनको धमकी दिया और कहा कि तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर इनके घर पर बता देना। राठी तब अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे। उनके ड्राइवर और भांजे राकेश उर्फ संजय सिंह गाड़ी चला रहे थे। संजय सिंह ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। इसमें 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना का CCTV वीडियो भी वायरल हुआ था।

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के रहने राठी यहां से विधायक रह चुके थे। वो 1996 से 2005 तक राठी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से बहादुरगढ़ सीट से विधायक रहे।
Edited navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

रियासी आतंकवादी हमले पर एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर के 2 जिलों में छापेमारी

सुनील जाखड़ का भाजपा को बड़ा झटका, पंचायत चुनाव से पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा

गुजरात में तमिलनाडु से तीर्थयात्रियों को ला रहा वाहन बाढ़ में फंसा, बचाव अभियान जारी

Weather Updates: देशभर के 8 राज्यों में बारिश का कहर, देरी वापसी करेगा मानसून, मुंबई में 6 की मौत

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

अगला लेख