बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे चिपलून में पुलिस हिरासत में

Webdunia
मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (15:17 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने मंगलवार को चिपलून में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास उनकी गिरफ्तारी का वारंट नहीं है। गिरफ्तारी से पूर्व रत्नागिरि कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी नामंजूर हो गई।
 
इससे पहले रत्नागिरि पुलिस अधीक्षक नारायण राणे से मिलने पहुंचे। कागजी कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में ले लिया। नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद अब रत्नागिरि कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान दिया था। सीएम ठाकरे के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए राणे ने कहा था कि मुख्यमंत्री को याद नहीं था कि देश की आजादी के कितने साल हो गए। वे पीछे मुड़ कर पूछ रहे थे। मैं वहां मौजूद होता तो उनके कान के नीचे थप्पड़ लगाता।
 
राणे के बयान पर बवाल मच गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारायण राणे के मुंबई स्थि‍त घर पर हमला कर दिया। इस दौरान शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
 
इस बीच शिवसेना विधायक विनायक राउत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की अपील की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख