फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर शिंजो आबे को मोदी ने दी बधाई

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (10:13 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
 
आबे को रविवार को संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत मिल गया है।
 
मोदी ने ट्वीट किया है- 'मेरे प्रिय मित्र @आबे शिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।' 
 
मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले 3 वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख