Hanuman Chalisa

भाजपा के सत्ता में आते ही परिस्थितियां बदल गईं : मोदी

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (11:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्ता में आते ही देश में परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं।
 
मोदी ने शुक्रवार देर शाम एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि 2014 से पहले विश्व यह नहीं देखता था कि भारत क्या कहता है? लेकिन 2014 में जब हम सत्ता में आए तो परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गईं। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में 30 साल बाद जाकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार आई है, जो कि विश्व में एक बहुत बड़ा महत्व रखता है। ये पहले दिन से नजर आता है। जबसे हमारी सरकार आई, भारत घर में अच्छा कर रहा है इसलिए दुनिया स्वीकार कर रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के पहले दिन से ही गुड गवर्नेंस, ट्रांसपैरेंसी पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया था। जब दुनिया भारत को 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' में 142 से 100 रैंक पर जाना देखती है, तो ये उनके लिए बड़ी बात है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए 125 करोड़ भारतीयों की आवाज सुनना जरूरी है।
 
यह पूछने पर कि रोजगार सृजन में विफल रहने को लेकर उनकी सरकार की खासी आलोचना हो रही है? मोदी ने कहा कि पिछले 1 साल में संगठित क्षेत्र में 70 लाख ईपीएफ अकाउंट खुले हैं। 1 साल में 10 करोड़ लोगों ने मुद्रा योजना का लाभ लिया है और समस्या यह है कि ऑफिस के बाहर दुकान लगाने वाले व्यक्ति की कमाई को हम रोजगार में शामिल नहीं कर रहे हैं। वह किसी भी आंकड़े में शामिल नहीं होता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख