Hanuman Chalisa

No-confidence motion : पीएम नरेंद्र मोदी बोले, आज का दिन ऐतिहासिक

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (09:20 IST)
नई दिल्ली। संसद में आज नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर बड़ी बहस। टीडीपी की तरफ से एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार का दिन बहस और मतदान के लिए मुकर्रर कर दिया। लोकसभा में बहस के लिए भाजपा को करीब तीन घंटे 33 मिनट का समय मिला है, वहीं दूसरी पार्टियों को उनके संख्याबल के मुताबिक समय आवंटित किया गया है।
 
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में अहम है। उन्हें उम्मीद है कि सभी सहयोगी इस मौके पर रचानात्मक और विस्तृत तरीके से लोगों की उम्मीदों को यहां पर रखेंगे। इसके साथ ही बिना की शोरगुल के बहस जारी रहेगी। हमें इसका ध्यान रखना होगा। देश इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बहस को देख रहा होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 543 है, जबकि मौजूदा समय में 534 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव को मात देने के लिए 272 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। अगर बीजेपी के आंकड़ों को देखें तो बिना घटक दलों की मदद से वो आसानी से अविश्वास प्रस्ताव को गिरा सकती है। अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की हकीकत अब जनता जान चुकी है। कांग्रेस नेताओं के वादों और दावों का सच भी सामने आ चुका है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख