shiv chalisa

महागठबंधन को लेकर मोदी ने कसा तंज, कहा- गठबंधन अवसरवादी है

Webdunia
रविवार, 13 जनवरी 2019 (17:50 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की कवायद पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा देश की सेवा करने के लिए है जबकि दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां हैं। वे अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं लेकिन हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ गठबंधन अल्पकालिक है और संबंधित दल ये गठबंधन अपने फायदों के लिए कर रहे हैं।
 
 
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 5 संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि अन्य दलों की भांति हम 'बांटो और राज करो' के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है। विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले चुनाव भाजपा और देश के लिए अहम हैं।
 
मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि एक ओर हमारे पास विकासात्मक एजेंडा है तो वहीं दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर मोदी इतना खराब है और सरकार काम नहीं कर रही है तो यह गठबंधन क्यों? क्या आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं होना चाहिए? वे जानते हैं कि यह काम करने वाली सरकार है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा, किसान और महिलाओं सहित समाज के अनेक वर्गों का भाजपा सरकार के साथ मजबूत संबंध है। मोदी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख