Festival Posters

पाकिस्तान को उसकी मौत मरने के लिए छोड़ दें, हमें आगे बढ़ना है : मोदी

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (22:23 IST)
नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम से देश के 500 से ज्यादा स्थानों पर 'मैं भी चौकीदार हूं अभियान' की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि भारत को दुनिया की बराबरी करनी है लेकिन देखा गया है कि हमारा ज्यादा समय पाकिस्तान की बात करते हुए बर्बाद हो रहा है। बेहतर होगा कि उसे उसकी मौत मरने के लिए छोड़ दें और हम आगे बढ़ते रहें। 
 
मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए रविवार को खुद को देश का सजग चौकीदार करार दिया और कहा कि उनके रहते जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं डाल सकता।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार ने सख्त कदम उठाया है और जिसने भी गलत काम किया है, वह बच नहीं सकता है। उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है और उनके चौकीदार होते हुए देश को कोई नहीं लूट सकता है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता इस चौकीदार को पसंद करती है। इस चौकीदार पर देश की जनता का भरोसा है इसलिए यह चौकीदार कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देगा और किसी भ्रष्टाचारी का पंजा देश की जनता के पैसे पर नहीं पड़ने देगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार होता है और चौकीदार किसी चौखट से बंधा नहीं होता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को राजा-महाराजाओं की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक चौकीदार ही चाहिए और वे चौकीदार का दायित्व निभाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के 125 करोड़ लोगों ने इस चौकीदार को भरपूर प्यार दिया है और अब देश की जनता चाहती है कि यही चौकीदार फिर देश चलाए।
 
मोदी ने कहा कि देश की जनता ने उन्हें चौकीदार बनाया है। वर्ष 2014 में वे नए-नए थे और तब तक उनकी पहचान सिर्फ एक मुख्यमंत्री के रूप में ही थी। लेकिन उस दौरान जिस तरह से उनके आलोचकों ने उनकी आलोचना की, उससे उन्हें ज्यादा लोकप्रियता मिली। उनकी इन आलोचनाओं के कारण देश में जिज्ञासा पैदा हुई थी कि आखिर यह इंसान है कौन जिसकी इतनी आलोचना हो रही है?
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले आम चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों से कहा था कि आप दिल्ली का दायित्व एक चौकीदार को सौंप रहे हैं। देश का सामान्य आदमी कर देता है। इस पर देश के गरीबों का हक होता है और वे इस पैसे पर कोई पंजा नहीं पड़ने देंगे और इस दायित्व का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है और अब देश की जनता उन्हें फिर इसी भरोसे के साथ देश चलाने की जिम्मेदारी दे रही है।
 
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा कि वह झूठ प्रचारित करती है लेकिन उसके झूठ की उम्र बहुत लंबी नहीं होती है। कांग्रेस का झूठ मौसमी होता है। जब दिल्ली में चुनाव चल रहे थे तो तब उन्होंने झूठा प्रचार किया था कि चर्च पर हमले हो रहे हैं, नफरत फैलाई जा रही है और जैसे ही चुनाव समाप्त हुए तो नफरत का माहौल भी समाप्त हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख