Hanuman Chalisa

मोदी व उनके मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम से 'चौकीदार' हटाया

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (20:19 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम से पहले 'चौकीदार' हटा लिया है, लेकिन कहा है कि यह शब्द उनका अभिन्न हिस्सा बना रहेगा। उनकी अपील के बाद अन्य मंत्रियों ने भी अपने-अपने नाम के आगे से यह शब्द हटा लिया है।
 
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लोगों ने 'चौकीदार' बनकर राष्ट्र की बड़ी सेवा की। जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार से देश की रक्षा के लिए 'चौकीदार' एक सशक्त प्रतीक बन गया है। इस भावना को हमेशा बनाए रखिए और देश की प्रगति के लिए काम करते रहिए।
 
उन्होंने आगे लिखा कि 'चौकीदार' शब्द मेरे ट्विटर नाम से हट रहा है, लेकिन यह मेरा अभिन्न हिस्सा बना रहेगा। मैं आप सबसे ऐसा ही करने की अपील करता हूं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, डॉ. हर्षवर्द्धन और जयंत सिन्हा ने भी अपने-अपने नाम के आगे से 'चौकीदार' हटा लिया।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने कुछ समय पहले स्वयं को 'चौकीदार' कहना शुरू किया था। जब विपक्षी कांग्रेस के नेताओं ने इस शब्द को अपने राजनीतिक अभियान में इस्तेमाल करने के लिए 'चौकीदार चोर है' का नारा लगाना शुरू कर दिया तो मोदी ने अपने ट्विटर नाम के आगे 'चौकीदार' जोड़ते हुए कहा कि देश का हर ईमानदार नागरिक 'चौकीदार' है। इसके बाद करोड़ों की संख्या में भाजपा समर्थकों ने अपने-अपने नाम के आगे ट्विटर पर 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया था। गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के साथ ही मोदी ने यह शब्द हटाने की घोषणा की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख