कांग्रेस नेता का दावा- नरेंद्र मोदी ने संसद में बहाए थे आंसू, चक्कर में फंस गए गुलाम नबी आजाद

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (07:26 IST)
रायपुर। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि वह गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे से हैरान नहीं हैं क्योंकि यह स्पष्ट है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए संसद में आंसू बहाए थे तभी वह उनके चक्कर में फंस गए थे।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर आजाद को दोबारा राज्यसभा सदस्य बनाया जाता तो उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता।
 
लोकसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मैं (दिल्ली में) उनके आवास के सामने रहता हूं। दिल्ली में मोदी जी की सरकार आने के बाद से पूर्व मंत्रियों या पूर्व सांसदों से सरकारी आवास की सुविधा ले ली जाती है। लेकिन, अचरज की बात है कि गुलाम नबी आजाद को अपना आवास कभी खाली नहीं करना पड़ा।
 
चौधरी ने दावा किया कि क्या किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में कोरोना वायरस के कारण 50 लाख लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते देखा है? लेकिन वह (प्रधानमंत्री) आजाद के राज्यसभा में कार्यकाल खत्म होने के दौरान (पिछले साल फरवरी में) रोए थे। उसी दिन हमारे लिए सारा किस्सा खत्म हो गया था। मैं समझ गया और यह स्पष्ट हो गया कि वह (आजाद) मोदी जी के चक्कर में पड़ गए हैं।
 
चौधरी ने कहा कि हम (कांग्रेस) हमेशा हर किसी को राज्यसभा सदस्य नहीं बना सकते हैं। अगर उन्हें (आजाद को) राज्यसभा सदस्य बनाया जाता तो वह (पार्टी में रहने के लिए) राजी हो जाते। जब उन्हें (सांसद का पद) नहीं मिला तो वह गुस्सा हो गए। गुलाम जी का गुस्सा, पार्टी छोड़ने की मंशा में बदल गया।
 
कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि हर कोई जानता है कि किस पार्टी ने उन्हें इतना बड़ा नेता बनाया। उनकी प्रगति के पीछे कांग्रेस का योगदान था। कांग्रेस ने उन्हें क्या नहीं दिया?.. उन्हें जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री और संसद में विपक्ष का नेता बनाया गया। कांग्रेस की हर पीढ़ी ने उन्हें कुछ न कुछ पद संभालते देखा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख