घायल ने मोदी से ऑटोग्राफ मांगा, खुशी-खुशी तैयार हो गए प्रधानमंत्री...

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (16:34 IST)
कोलकाता। सोमवार को मिदनापुर रैली के बाद जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे तो एक घायल महिला ने उनसे ऑटोग्राफ की मांग की तो वे खुशी-खुशी तैयार हो गए।

मोदी ने जैसे ही पंडाल गिरते देखा, भाषण रोक दिया और अपनी हिफाजत में लगे एसपीजी जवानों को फौरन मदद के लिए भेजा। रैली खत्म होने के बाद मोदी खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। एक घायल युवती को दिलासा देते हुए मोदी ने कहा- 'बहुत हिम्मत है बेटा तुम्हारे में। तुम एकदम ठीक हो जाओगी। इसी दौरान मोदी जब दूसरी घायल युवती से हालचाल लेने पहुंचे तो उसने ऑटोग्राफ मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उसे ऑटोग्राफ भी दिया।

उल्लेखनीय है कि मिदनापुर में नरेन्द्र मोदी की किसान कल्याण रैली के दौरान पंडाल गिरने से लगभग 25 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोदी भारी बारिश के बीच रैली को संबोधित कर रहे थे। टेंट गिरने के बाद मामूली भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण टेंट के लिए लगाया गया स्टील का ढांचा कमजोर हो गया था। काफी संख्या में लोग मोदी को सुनने के लिए पहुंचे थे। कुछ उत्साहित लोग मोदी की एक झलक देखने के लिए स्टील के खंभों पर चढ़ने लगे। यह देखकर मोदी उन्हें उतरने के लिर बार-बार अनुरोध कर रहे थे।

इस बीच, टेंट के लिए लगाए गए स्टील के ढांचे के कुछ जोड़ अचानक टूट गए और वह नीचे गिर गया। इससे कुर्सी पर बैठे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। टेंट गिरने के बाद वहां भगदड़ मच गई जिसमें कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख