सरकार उड्डयन क्षेत्र को बदल रही है : मोदी

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (22:18 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सरकार उड्डयन क्षेत्र को बदल रही है और संपर्क प्रदान करने और हवाई यात्रा को किफायती बनाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा, हमारे उड्डयन क्षेत्र का शानदार विकास हो रहा है। इससे विमानन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना जरूरी है। हमारी सरकार ने एक उड्डयन नीति लाई जो कि इस क्षेत्र में बदलाव ला रही है।


नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भूमि पूजन समारोह और जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास पर चौथे कंटेनर टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, विमानन देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा।
 
मोदी ने कहा, भारत में अभी निजी सहित करीब 450 विमानों का संचालन होता है। आजादी के बाद से यही आंकड़ा है। हालांकि महज एक साल के भीतर 900 नए विमानों का आर्डर दिया गया है। मोदी ने हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उड्डयन आधारभूत क्षमता को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बंदरगाह के विकास के लिए सागरमाला परियोजना ना केवल बंदरगाहों बल्कि बंदरगाह से होने वाली गतिविधि को भी बढ़ावा दे रही ही। मोदी ने कहा, वैश्वीकरण एक सच्चाई है और इसके साथ तालमेल के लिए बेहतर आधारभूत संरचना की जरूरत है।

उन्होंने कहा, अगर हमें वैश्विकृत दुनिया में जगह बनानी है तो हमें अपने जलमार्गों को बढ़ाना होगा। मोदी ने कहा कि मुंबई के लिए नई रेलवे लाइनें, जलमार्गों और अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का काम 2020 तक पूरा होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख