Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Advertiesment
Narendra Modi
कांगड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल के कांगड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा... 
* मोदी ने कहा कि हमने कोल्ड ड्रिंक कंपनियों से कहा है कि वे अपने उत्पादों में कम से कम 5 फीसदी फलों का रस मिलाएं। 
* हम विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने वाले लोग हैं। 
* हिमाचल में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं। उन्हीं को लेकर हम चल रहे हैं। 
* डोकलाम पर सवाल उठाकर कांग्रेस ने जवानों का अपमान किया है। 
* डोकलाम में भारत की सेना 72 दिन तक चीन के सामने डटी रही। हमारे जवान डिगे नहीं।  
* उस वक्त लोगों को फिक्र थी कि मोदी जी क्या करेंगे?
* राज परिवार में पलने वाले लोग चीन के राजदूत से मिले थे और डोकलाम के बारे में पूछा था। 
* भारत के विदेश मंत्रालय से पूछने के बजाय चीन के राजदूत से पूछ रहे हैं। 
* कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जब मैं कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता हूं तो उन्हें बुरा लगता है। 
* अब गांधीजी वाली और आजादी वाली कांग्रेस नहीं रही। 
* कांग्रेस न संस्था रही न विचारों वाली पार्टी। 
* पंडित नेहरू ने जनसंघ को खत्म करने का बीड़ा उठाया था। वे कहते थे कि जनसंघ को जड़मूल से उखाड़ फेंकेंगे।
* कांग्रेस पार्टी एक सड़ हुई सोच का नमूना है। 
* कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है, परिवारवाद में डूबी हुई है। 
* इतिहास गवाह है हम दीए की रोशनी में चले थे, अब कीचड़ में कमल खिल रहा है। 
* पांच राक्षस- खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया।
* इन 5 दानवों की आत्मा पोलिंग बूथ के बटन में है।
* तीसरा ड्रग माफिया आपके सपनों और संस्कारों और भविष्य को लूटता है।  
* जंगलों को काटा और लूटा जा रहा है राज्य में। आपके भविष्य को लूटा जा रहा है। 
* क्या आप खनन माफिया से मुक्ति नहीं चाहते।
* एक भूसंपदा को लूटता है तीसरा वन संपदा को लूटता है। 
* पांच राक्षस हिमाचल की युवा पीढ़ी के भविष्य को मिट्‍टी में मिलाने पर तुले हैं। 
* क्या आपको अपना भाग्य इन पांच राक्षसों के हवाले करना है?
* यहां के लोग इन राक्षसों को भली भांति जानते हैं।
* देश के कोने कोने में जनता कांग्रेस को सजा दे रही है। 
* कांग्रेस के घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात सबसे बड़ा मजाक। 
* इस देवभूमि में हिमाचल की वर्तमान सरकार ने पांच राक्षसों को पनपने का मौका दिया। 
* अब ये राक्षस इतने बड़े हो गए हैं कि शिमला में बैठी सरकार उनके इशारे पर नाचने को मजबूर है। 
* हिमाचल आने से पहले मैंने कहा था कि हम जीत रहे हैं। मुझे क्यों दौड़ा रहे हो। 
* कांग्रेस की हिम्मत की दाद देनी होगी। इस पार्टी के मुख्‍यमंत्री वीरभद्रसिंह भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। 
* हिमाचल के मुख्‍यमंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं। 
* सितंबर 2015 में सीबीआई ने वीरभद्रसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
* 9 नवंबर को हिमाचल का भाग्य बदलेगा। 
* जिन्होंने हिमाचल को लूटा है, उन्हें 9 तारीख को बटन दबाकर घर के लिए विदा करें। 
* 9 नवंबर को वोट डालने से पहले वजीर रामसिंह पठानिया को जरूर याद कर लेना।
* हिमाचल की वीर भूमि को प्रणाम।  
* ऐसा कहा जाता है कि जो कांगड़ा जीतता है, उसी पार्टी की राज्य में सरकार बनती है। 
* कांगड़ा जिले में विधानसभा की सर्वाधिक 15 सीटें हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूयॉर्क हमले का संदिग्ध 'शत्रु लड़ाका'