Hanuman Chalisa

बजट से पहले मोदी सरकार ने दी यह सौगात

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (10:33 IST)
नई दिल्ली। बजट से पहले ही मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से कटौती कर दी है। दिल्‍ली सहित सभी मेट्रो शहरों के लोगों को अब बिना सब्सिडी वाले प्रत्‍येक गैस सिलेंडर पर 4 से 5 रुपए की बचत होगी। दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 736 रुपए का मिलेगा। इसके  लिए पहले 741 रुपए देने होते थे।
 
मुंबई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 708 रुपए देने पड़ेंगे जिसके लिए पहले 713 रुपए देने होते थे। कोलकाता में इसकी कीमत 761 रुपए से घटाकर 757 रुपए कर दी गई है, वहीं चेन्‍नई में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 750.50 रुपए की जगह 746 रुपए में मिलेगा। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में न के बराबर बदलाव हुआ है। किसी शहर में कीमतें मामूली रूप से बढ़ी हैं तो कहीं घटा दी गई हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख