बैंक घोटालों पर संसद का सामना करने से भयभीत मोदी : राहुल

Webdunia
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (23:03 IST)
गोनिकोप्पा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार, बैंकिंग घोटाला और गुजरात पेट्रोलियम घोटाले के आरोपों का जवाब देने के लिए संसद का सामना करने से डरे हुए हैं। गांधी ने कोडागु जिले के गोनिकोप्पा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के 'भ्रष्ट रिकॉर्ड' का सार्वजनिक रूप से खुलासा करना चाहिए।


कर्नाटक में सिद्दारामैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के संबंध में कुछ कहने का नैतिक अधिकार ही नहीं है, जब उनकी पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।

गांधी ने सवालिया लहजे में कहा, आप भ्रष्टाचार के बारे में कैसे बात कर सकते हैं, जब आपके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके हैं तथा क्या आप उनके भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड का खुलासा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया नामकरण सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इलीगल माइनिंग किया है, जिसने येदियुरप्पा के साथ कर्नाटक की संपत्ति को लूटने वाले रेड्डी बंधुओं को क्लीनचिट दी है।

इस मौके पर सिद्दारामैया ने कहा कि वह अपनी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बहस का सामना करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वे खुद ही सामने नहीं आ रहे। भाजपा की केवल झूठी सूचनाएं फैलाने और जनता को दिग्भ्रमित करने में दिलचस्पी है।

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि कैसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की कंपनी का पैसा एक साल के भीतर 50 हजार से बढ़कर 80 करोड़ हो सकता है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख