Hanuman Chalisa

नशा करके धमकी दी, मैं प्रधानमंत्री मोदी को बम से उड़ा दूंगा...

Webdunia
सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (23:58 IST)
नई दिल्ली। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खुद को आतंकवादी बताते हुए कंट्रोल रूम में कॉल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बम से उड़ा देने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अपने मकान मालिक से झगड़े के बाद व्यक्ति ने यह कॉल की थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक का काम करने वाले व्यक्ति ने रविवार को रात में 10.30 बजे कॉल की थी। कॉल करते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं आतंकवादी हूं। प्रधानमंत्री मोदी को उड़ा दूंगा और दिल्ली में बम विस्फोट करूंगा।
 
कॉलर का पता लगाया गया और कॉल के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से उससे पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि झूठी कॉल की गई थी। मकान मालिक से झगड़े के बाद उसने शराब पी ली थी और गुस्से में आकर कॉल किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख