पीएम मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक से दिखाएंगे 9 Vande Bharat ट्रेनों को हरी झंडी

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (23:25 IST)
Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 24 सितंबर को वीडियो लिंक के माध्यम से काचीगुड़ा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express trains) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 
प्रधानमंत्री उस दिन देशभर में 9 वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जिनमें से 2 ट्रेनों का संचालन दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) के क्षेत्राधिकार में होगा। दक्षिण-मध्य रेलवे का मुख्यालय यहां सिकंदराबाद में है। यहां काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर एकसाथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एससीआर ने यहां शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है।
 
उसने कहा कि दूसरा कार्यक्रम विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां आंध्रप्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी हिस्सा ले सकते हैं। रांची से प्राप्त समाचार के अनुसार झारखंड से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच चलेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख