Hanuman Chalisa

दुर्गापुर में मोदी की दहाड़, भाजपा के प्रति प्रेम 'दीदी' की नींद हराम कर देगा

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (17:03 IST)
दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर दुर्गापुर से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार का जाना निश्चित है। मोदी ने कहा कि मैं स्पष्ट देख सकता हूं कि बंगाल परिवर्तन की ओर बढ़ेगा।
 
 
प्रधानमंत्री ने यहां 'गणतंत्र बचाओ' (लोकतंत्र बचाओ) रैली में राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के लोगों का भाजपा के प्रति प्रेम 'दीदी' की नींद हराम कर देगा। उन्होंने कहा कि आपका समर्थन दीदी की नींद हराम कर देगा।
 
उन्होंने कहा कि मैं (नरेन्द्र मोदी) बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि आपका प्रयास और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलते हैं। प्रधानमंत्री ने तृणमूल सरकार को 'हृदयहीन' बताते हुए कहा कि एक हृदयविहीन सरकार जो गरीबों को लाभों से वंचित रखती है, उसे सत्ता से बाहर जाना ही होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख