Dharma Sangrah

275 दिनों बाद जब ये 3 वैज्ञानिक स्‍पेस से पृथ्‍वी पर लौटे तो दुनिया बदल चुकी थी

नवीन रांगियाल
दिसंबर के आखिरी दि‍नों में दुन‍िया में कोरोना वायरस का कहर शुरु हो चुका था। तब से लेकर अब तक दुन‍िया पूरी तरह बदल चुकी है। लेक‍िन जो लोग द‍िसंबर के पहले ही पृथ्‍वी छोड़कर स्‍पेस (अंतर‍िक्ष) में चले गए थे वे जब वापस पृथ्‍वी पर लौटे तो उन्‍हें एक नई दुन‍िया नजर आई। पहले तो उन्‍हें यकीन ही नहीं हुआ होगा क‍ि वे पृथ्‍वी पर लौट चुके हैं।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबि‍क हाल ही में अंतरिक्ष से लौटे तीन यात्री रूस के ओलेग स्क्रीपोचका, अमेरिका की जेसिका मीर और एंड्रू मॉर्गन के ल‍िए यह दुन‍िया बि‍ल्‍कुल नई ही है। जब उन्‍होंने पृथ्‍वी पर कदम रखा तो वे हैरान रह गए यह देखकर क‍ि दुन‍िया इतनी बदल चुकी है।

तीनों वैज्ञानि‍क करीब 9 महीने पहले धरती छोड़कर गए थे, लेक‍िन इतने महीनों बाद जब वे लौटे तो धऱती पर उतरते उनके आसपास मास्क और ग्लव्स लगाए लोग नजर आए।

जेस‍िका मीर ने मीड‍िया को बताया,

'अंतरिक्ष से धरती हमेशा की तरह अद्भुत दिखती है, इसलिए हम जो छोड़कर गए थे वैसा नहीं है, और उसके बाद के बदलाव को स्वीकार करना काफी कठिन है।'

मॉर्गन जुलाई में स्पेस स्टेशन पहुंचे थे जबकि मीर और ओलेग सितंबर में वहां गए थे। मॉर्गन 275 दिनों के बाद और ओलेग और मीर 205 दिनों के बाद धरती पर लौटे हैं जब यहां सबकुछ बदल चुका है। अब जब वे पृथ्‍वी पर आ गए तो अमेरिका हो या रूस उन्हें हर जगह शटडाउन, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से गुजरना पड़ेगा। और यह सब देखकर वे सचमुच हैरान हैं।

ये तीनों अंतरिक्ष यात्री जब शुक्रवार को कजाकिस्तान में उतरे तो नासा इंटरनेशनल स्‍पेस सेंटर ने ये तस्वीरें अपने ट्व‍िटर हैंडल से जारी की है। वहीं, नासा ने जारी वीडियो में दिखाया है कि कैसे ये धरती पर उतरे और उन्हें उतरते ही पहनने के ल‍िए मास्क दि‍ए गए। उनको रिसीव करने गई सर्च टीम को क्वारंटीन में रखा गया था और उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी किया गया।

यह इसलिए किया गया ताकि स्पेस से आ रहे तीनों यात्रियों को उनसे कोरोना का खतरा न हो। आम दिनों में ऐसा होता है कि सर्च टीम क्रू सदस्यों को रिसीव करती है और उनको एयरपोर्ट पर छोड़ देती है। कजाकिस्तान ने आपातकाल लगा रखा है और ज्यादातर एयरपोर्ट अभी बंद हैं। हालांकि, बाइकोनुर स्पेस लॉन्च पैड खुला हुआ है जहां से वे अपने-अपने घर को चले जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख