नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, जानिए 10 साल में बनी 'विश्वास स्वरूपम्' की 10 खास बातें

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (08:19 IST)
राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित नाथद्वारा में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम्' का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होगा। इसे 50 हजार लोगों ने 10 साल में तैयार किया है। इसके अंदर बने हॉल में 10 हजार लोग एक साथ आ सकते हैं। इसे स्टेचू ऑफ विलिव भी कहा जा रहा है। जानिए इस प्रतिमा से जुड़ी 10 खास बातें...
 
-नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर 369 फीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम्' का निर्माण किया गया है।
-कृष्ण की नगरी में गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट ऊंची यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाडी पर बनी है, जो 20 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देती है।
-भगवान शिव की अल्लड़ मुद्रा वाली इस प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा।
-पहले यह प्रतिमा 251 फीट की बनने वाली थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 351 फीट कर दिया गया।
-भक्तों की मांग पर शिवजी के शीश की जटाओं में 18 फीट की गंगा बनाई गई। इस तरह इसकी ऊंचाई 369 फीट पहुंच गई। 
-प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं।
-3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत से शिव की यह आकर्षक मूर्ति बनाई गई है।
-250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाओं का भी मूर्ति पर कोई असर नहीं होगा।
-प्रतिमा के सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा गया है। प्रतिमा के अंदर पानी के टैंक बनाए गए है साथ ही अग्नि शमन के साधनों की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, 'डीपटेक भारत 2025' की दिशा में बढ़ेगा यूपी

पुतिन का डबल गेम, पाकिस्तान से बढ़ा रहे हैं दोस्ती, क्यों बढ़ रही है भारत की चिंता?

मुख्‍यमंत्री योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन

anti conversion law in india: जबरन धर्मांतरण पर अब सख्त कानून, जानिए 'लव जिहाद' और 'धोखे से शादी' पर राज्यों में क्या है सजा का प्रावधान

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

अगला लेख