गंगा की सीढ़ियों पर पीएम के लड़खड़ाने पर कमलनाथ के मंत्री का तंज,कहा झूठ बोलने की मिली सजा

नदियों के साथ अन्याय सबसे बड़ा संकट

विकास सिंह
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (08:54 IST)
उज्जैन। अपने बयानों के जरिए अक्सर भाजपा को घेरने वाले मध्य प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मां गंगा से झूठ बोलने की सजा प्रधानमंत्री को कानपुर में मिली। उज्जैन में राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलेते हुए सज्जन सिंह ने कहा कि देश की नदियां देवियों के समान है और गंगा तो हम सबकी मां है।

इसलिए ऐसी पवित्र मां से झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे हम लोग भी क्षिप्रा नदी का प्रदूषण दूर नही कर पाये जिसके लिए हम सभी दोषी है जिसको हम सार्वजनिक तौर पर स्वीकार्य भी करते है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कमलनाथ सरकार क्षिप्रा को अविरल और निर्मल बनाने में पैसों की कोई कमी नहीं होने देगी चाहे इसके लिए अन्य विभागों के बजट में कटौती करनी पड़ी।
नदियों में अवैध उत्खनन सबसे बड़ा संकट -  तीन दिन के इस राष्ट्रीय जल सम्मेलन में बोलते हुए जल पुरूष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि  देश में नदियों के साथ जो अन्याय हुआ है वह 21वी सदी के लिए सबसे बडा संकट है आज नदियों को हम माई कहते है लेकिन उनसे कमाई करते है। यह नदियों के साथ एक धोखा है। उन्होंने कहा कि 111 दिन तक गंगा की अविरलता करते हुए देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं संत प्रो0 जी0डी0 अग्रवाल को प्रशासनिक उपेक्षा और समाज की उदासीनता के कारण अपने को बलिदान करना पडा। उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि नेताओ ने जनता के साथ धोखा किया है सबसे ज्यादा धोखा नदियों को दिया है। 
 
कार्यक्रम में जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि सम्मेलन का उददेश्य नदियों पर कार्य करने वाले देश के सभी पर्यावरणविदों को एक मंच पर लाना है। समाज और सरकार के सहयोग से नदियां कैसे अविरल हो सकती है, इसके लिए सामूहिक पहल प्रारम्भ करना इस कार्यक्रम का उददेश्य है। क्षिप्रा सहित देश की 101 नदियों को अविरल बनाने के लिए जल जन जोडो अभियान सक्रिय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

सभी देखें

नवीनतम

ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारतीय संविधान को लेकर क्या कहा CJI गवई ने?

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में US के 26 अब्राम टैंक नष्ट किए, 1200 से ज्यादा सैनिकों के शव भी भेजे

प्रियंका गांधी पर जानकारी छिपाने का आरोप, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

असम में सोशल मीडिया पर हिन्दू विरोधी पोस्ट करने के आरोप में 2 और गिरफ्तार

अगला लेख