पंजाब : कांग्रेस में अंतरकलह, आज राहुल व प्रियंका से मुलाकात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Webdunia
मंगलवार, 29 जून 2021 (08:53 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात करेंगे। सिद्धू के कार्यालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी पंजाब के पार्टी नेताओं से राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूत करने संबंधी आवश्यक कदमों पर उनके विचार जानने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

ALSO READ: राहुल ने कीं पंजाब के कई कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें, रावत बोले- जुलाई के शुरू में हल हो जाएंगे मुद्दे
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 जून को मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो और विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ आमने-सामने की बैठक की थी। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी बैठक कर चुके हैं। वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख