नौसेना प्रमुख बोले, अंडर वाटर अटैक की तैयारी में आतंकी, समुद्र में ही दफन कर देंगे उनके मंसूबे

Webdunia
मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (20:03 IST)
कुख्‍यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद भारत में अंडर वाटर अटैक की तैयारी कर रहा है। भारत भी इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि हमें खुफिया सूचना मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद की एक अंडरवाटर विंग को समुद्री रास्ते से भारत पर हमला करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 
नौसेना प्रमुख ने कहा कि आतंकी इस बार नया तरीका अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं पूरे देश को बता दूं कि भारतीय नौसेना इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम किसी भी हमले को समुद्र में ही दफन कर देंगे।
 
 
अजहर के भाग्य ने उस समय करवट ली, जब 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 का 5 आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। विमान में कुल 178 यात्री थे। आतंकियों ने विमान को छोड़ने के लिए 35 इस्लामी उग्रवादियों की रिहाई और 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद की मांग की थी। एक समझौते के तहत भारत ने 3 खूंखार आतंकवादियों को रिहा कर दिया। इनमें से एक था मौलाना मसूद अजहर।
 
रिहा होने के बाद अजहर पाक चला गया और उसने जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन को जन्म दिया। इस आतंकी संगठन ने कई आतंकवादी हमले किए। इनमें 2001 में भारतीय संसद पर हुआ हमला और अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की निर्मम हत्या भी शामिल है। जनवरी 2002 में इसे पाकिस्तान की सरकार ने भी प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद जैश-ए-मुहम्मद ने अपना नाम बदलकर 'खुद्दाम-उल-इस्लाम​' कर दिया। जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हुए हमले में भी इस आतंकी की तलाश है।
 
जैश ए मुहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमला कराया, जिसमे 42 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक 2 की थी। इसमें जैश के कई ठिकाने बर्बाद कर दिए गए थे। अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जा चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

क्या नेपाल भी सैन्य शासन की ओर बढ़ रहा है?

भोपाल में ईद की नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में लहराए पोस्टर, वक्फ बिल के विरोध में बांधी काली पट्टी

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

अगला लेख