NCERT ने देश के बंटवारे के लिए जिन्ना, माउंटबेटन और कांग्रेस को बताया जिम्‍मेदार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 अगस्त 2025 (14:23 IST)
NCERT को लेकर एक बार फिर से देश में विवाद है। इस बार NCERT अपने सिलेबस को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। अब NCERT की तरफ से देश के विभाजन के लिए 3 लोगों को जिम्मेदार बताया है, इनमें जिन्ना, माउंटबेटन और कांग्रेस को भी विभाजन का जिम्मेदार बताया। इसके बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया में इसे लेकर बहस चल रही है।

दरअसल, यह पूरा विवाद NCERT की किताब के टाइटल 'विभाजन के दोषी' से शुरू हुआ है। इस पाठ में कहा गया है कि विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता है। इस किताब को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

किस क्लास के लिए है किताब : NCERT की तरफ से दो अलग-अलग मॉड्यूल जारी किए गए हैं। जिसमें 6वीं से 8वीं के लिए अलग मॉड्यूल है और 9वीं से 12वीं तक के लिए अलग मॉड्यूल जारी हुआ है। इसमें नेहरू को विभाजन के लिए दोषी ठहराया गया है। NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर ये बुक मौजूद है और जल्द ही इसे प्रिंट करके स्कूलों में बांटा जाएगा। ये बुक 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए सोशल साइंस के साथ जोड़ी जाएगी।

क्‍या लिखा है किताब में : किताब में तस्वीर के साथ तीन लोगों को दिखाया गया है, जिसमें नेहरू भी नजर आ रहे हैं। साथ ही मोहम्मद अली जिन्ना और लॉर्ड माउंटबेटन की तस्वीर भी है। किताब में कहा गया है कि जिन्ना ने पाकिस्तान बनाने की बात कही थी। जिन्ना की मांग के आगे कांग्रेस झुक गई और देश का बंटवारा हुआ। माउंटबेटन ने बंटवारे की प्रक्रिया को पूरा किया।

किताब में नेहरू का जिक्र : किताब में कई जगहों पर लिखा गया है कि नेहरू ने आजादी के बाद कहा था कि, या तो हमें विभाजन को स्वीकार करना होगा या फिर हिंसा या फिर विवाद को स्वीकारना होगा। किताब में पीएम नरेंद्र मोदी का भी एक कोट दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हमारे कई भाई-बहन अपने घरों से बेघर हो गए थे। इसीलिए इसे कोई नहीं भुला सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी दीवार बनकर खड़ा है, ट्रंप के टैरिफ पर लालकिले से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दिया मैसेज

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लालकिले की प्राचीर से 103 मिनट बोले PM मोदी, भाषण की 10 बड़ी बातें

दिवाली पर देशवासियों को PM मोदी देंगे बड़ा तोहफा, 15 अगस्त को ला‍लकिले से किया ऐलान

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की नींद उड़ाई, सिंधु जल समझौते पर भी मोदी ने कही बड़ी बात

अमित शाह के उम्मीदवार बालियान पर क्यों भारी पड़े भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी?

सभी देखें

नवीनतम

NCERT ने देश के बंटवारे के लिए जिन्ना, माउंटबेटन और कांग्रेस को बताया जिम्‍मेदार

राहुल ने शेयर किया 'लापता वोट' का वीडियो, कहा- जनता जाग गई

पूरे देश में लागू हुआ FASTag Pass, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा 3 हजार वाला पास, जानिए क्‍या है फायदा

ट्रंप का दावा, क्या भारत ने दिया पुतिन को बड़ा झटका?

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

अगला लेख