जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, शनिवार को हुई हिंसा के बाद NDMC बड़ा एक्शन

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (10:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद NDMC ने बड़ा कदम उठाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। 9 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा। इस दौरान इलाके की सुरक्षा बेहद सख्‍त कर दी गई। यहां ड्रोन ने नजर रखी जा रही है।

ALSO READ: जहांगीरपुरी में MCD के बुलडोजर पर गरमाई दिल्ली की राजनीति, हरीश खुराना का ओवैसी पर पलटवार
एनडीएमसी ने मंगलवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया गया था। इस कार्रवाई में नगर निगम के कमिश्नर समेत 100 कर्मचारी भी मौजूद हैं। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी और पैरामिलेट्री फोर्स के जवान नजर आए।  
 
मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 9 बुलडोजर कार्रवाई में शामिल होंगे। ये सरकारी जमीन है। हमने पहले भी इस जगह को साफ करने के लिए नोटिस दिए हैं। पहले भी कार्रवाई हुई है। ऐसी ही कार्रवाई आज होने जा रही है।
 
इससे पहले, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने मंगलवार को एनडीएमसी के महापौर को जहांगीरपुरी में “दंगाइयों” के अवैध निर्माण की पहचान करने और बुलडोजर का उपयोग करके उन्हें ध्वस्त करने के लिए एक पत्र लिखा था।
 
गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख