पड़ोसी की बिल्ली खा गई मुर्गा, शिकायत करने पर मारपीट!

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (11:18 IST)
बरेली (उप्र) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना इलाके में एक पालतू बिल्ली के एक मुर्गे को खा जाने की शिकायत करने पर दो लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बिल्‍ली पालने वाले परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बरेली में कैंट थाना स्थित ग्राम मोहनपुर की निवासी फरीदा की ओर से दर्ज कराई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि फरीदा ने मुर्गे पाल रखे हैं, जबकि उसके पड़ोसी नदीम के घर में बिल्लियां हैं।

फरीदा ने आरोप लगाया कि नदीम की बिल्ली उनके मुर्गे को खा गई और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो नदीम, उसकी मां इन्ना, बहन शमशुल, शबनम, शब्बू तथा शमा गाली-गलौज करने लगे। तहरीर में फरीदा ने कहा कि उनके छोटे बेटे मुजाहिद और बेटी शादिया ने विरोध किया तो इन सभी छह लोगों ने उन्हें जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि झगड़े में उनकी सोने की अंगूठी व कुंडल भी कहीं गिर गए।

कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर नदीम समेत सभी छह लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
edited by navin rangiyal/ Bhasha 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana : क्या है यूपी की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, लड़कियों को मिलते हैं 25 हजार रुपए

Weather Update : बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, हिमाचल में हिमस्खलन की चेतावनी

LIVE: पहली बार सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार

अमेरिका में जबरदस्त तूफान, 17 लोगों की मौत, कई घायल

मायावती ने की जाति जनगणना की वकालत, उत्तरप्रदेश सरकार को दी यह नसीहत

अगला लेख