Hanuman Chalisa

नेताजी से जुड़े रहस्यों का खुलासा करेगी नई वेब सीरीज

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (00:38 IST)
कोलकाता। डिजिटल कंटेट प्लेटफॉर्म ‘ऑल्टबालाजी’ पर आने वाली नई वेब सीरीज 'बोस: डेड/अलाइव' में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से जुड़े रहस्यों का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी। सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव नेताजी की भूमिका निभा रहे हैं।
 
बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा शुरू किए गए इस ऐप पर 20 नवंबर से सीरीज दिखाई जाएगी। पुलकित ने इस वेब सीरीज का निर्देशन किया है, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स की सीईओ एकता कपूर ने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने सीरीज का निर्माण करते समय तथ्यों से कोई समझौता नहीं किया।
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि बोस जैसे नायक को हम तभी सम्मान दे सकते हैं, जब हम उचित अनुसंधान के बाद ही उनकी कहानी बयां करें। हम सौ लोगों को खुश करना नहीं चाहते कि तथ्यों से कोई समझौता करें। 
 
मेहता ने कहा, वेब स्पेस वह मंच है, जहां हम नेताजी के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले दर्शक पा सकें। राव ने कहा, हमने काफी मेहनत और प्यार से यह शो बनाया है। इसकी शूटिंग के लिए काफी तैयारी की गई। मुझे किरदार के लिए वजन बढ़ाना पड़ा और बंगाली सीखनी पड़ी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख