न्यूजीलैंड आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (00:52 IST)
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च स्थित दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है। खबरों के अनुसार तेलंगाना दो पुरुष और केरल की एक महिला की मौत हो गई। तेलंगाना के 30 वर्षीय मोहम्मद फरहाज अहसन और 30 वर्षीय मोहम्मद इमरान खान और केरल की 25 वर्षीय एन्सी अली की पहचान क्राइस्ट चर्च आतंकी हमले में मारे जाने वाले लोगों में हुई है। इनकी शिनाख्त शनिवार को हुई। 
 
हैदराबाद के रहने वाले फरहाज क्राइस्ट चर्च हमले के बाद लापता हो गए थे। फरहाज के भाई खासिम खान ने हैदराबाद में बताया कि हमें न्यूजीलैंड के अधिकारियों से सूचना मिली है कि क्राइस्टचर्च में हुई गोलीबारी में फरहाज की मौत हो गई है। फरहाज हैदराबाद के टोलीचौकी इलाके के रहने वाले थे। वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और पिछले सात वर्ष से न्यूजीलैंड में काम कर रहे थे। वे शुक्रवार को क्राइसटचर्च की अल नूर मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। वहां हमला होने के बाद वह वापस नहीं लौटे।  
 
नफरत हमेशा बुरी होती है : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए इस बात की चेतावनी होनी होनी चाहिए कि नफरत हमेशा बुरी होती है।
 
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि न्यूजीलैंड में भयावह आंतकी कृत्य दुनिया के लिए एक चेतावनी होना चाहिए कि नफरत कभी सही नहीं होती। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। कामना है कि इस अपराध का प्रतिरोध कर रहे करोड़ों लोगों के स्नेह एवं समर्थन से उन्हें ताकत मिले। न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख