Dharma Sangrah

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (22:21 IST)
India-Russia bilateral summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संबंधों की तुलना आकाश में एक स्थान पर स्थिर बने रहने वाले ध्रुव तारे से की। उन्होंने कहा कि दोनों देश 2030 तक अपने आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भारत-रूस के बीच कुल 19 समझौतों और एमओयू पर मुहर लगी। ये समझौते मुख्य रूप से व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए किए गए। जानिए दोनों देशों के बीच हुए ये 19 समझौते कौनसे हैं...

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संबंधों की तुलना आकाश में एक स्थान पर स्थिर बने रहने वाले ध्रुव तारे से की। उन्होंने कहा कि दोनों देश 2030 तक अपने आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भारत-रूस के बीच कुल 19 समझौतों और एमओयू पर मुहर लगी।
ALSO READ: हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप और पुतिन, विदेश मंत्रियों की बातचीत में फैसला
भारत सरकार और रूसी संघ की सरकार के बीच एक राज्य के नागरिकों की दूसरे राज्य के क्षेत्र में अस्थायी श्रम गतिविधि पर समझौता हुआ। भारत सरकार और रूसी संघ की सरकार के बीच अनियमित प्रवासन से निपटने में सहयोग किया जाएगा। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रूसी संघ के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता किया गया।

भारत और परिवार कल्याण मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्याण पर निगरानी हेतु संघीय सेवा (रूसी संघ) के बीच समझौता सहयोग और प्रवासन पर समझौते किए गए।

अस्थाई श्रम गतिविधियों पर समझौता। दोनों देशों के बीच ध्रुवीय जहाजों को लेकर समझौता किया गया। दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग पर समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए। भारत सरकार और रूसी संघ की सरकार के बीच उर्वरकों पर भी समझौता किया गया।

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग और जेएससी 'रूसी पोस्ट' के बीच द्विपक्षीय समझौते को लेकर हस्‍ताक्षर किए गए। भारत और रूस के बीच माल और वाहनों के संबंध में आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड तथा रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा के बीच प्रोटोकॉल।
ALSO READ: putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता
पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान और रूस के फेडल स्‍टेट ऑटोनोमस उच्च शिक्षा संस्थान 'नेशनल टॉम्स्क स्‍टेट यूर्निवसिटी', टॉम्स्क के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोग पर समझौता हुआ। मुंबई विश्वविद्यालय, लोमोनोसोव मॉस्को स्‍टेट विश्वविद्यालय और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष की संयुक्त-स्टॉक कंपनी प्रबंधन कंपनी के बीच सहयोग संबंधी समझौता किया गया।

प्रसार भारती, भारत और संयुक्त स्टॉक कंपनी गज़प्रोम-मीडिया होल्डिंग, रूस संघ के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता हेतु समझौता हुआ। नई दिल्‍ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी और मॉस्‍को स्थित ज़ारित्सिनो स्‍टेट ऐतिहासिक, वास्तुशिल्‍प, कला एवं भूदृश्य संग्रहालय-रिजर्व के बीच प्रदर्शनी 'इंडिया : फैवरिक ऑफ टाइम' के लिए समझौता किया गया। रूसी नागरिकों को पारस्परिक आधार पर 30 दिनों का निःशुल्क ई-पर्यटक वीज़ा प्रदान किया जाएगा।
ALSO READ: Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना
राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्‍वागत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन किया। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच कई सालों की पक्की दोस्ती आने वाले कई सालों में और मज़बूत होती रहेगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने दिए कई तोहफे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को कई तोहफे दिए हैं। उन्हें असम की ब्लैक टी, सिल्वर का टी सेट, सिल्वर होर्स, मार्बल का चेस सेट, कश्मीरी केसर और श्रीमद्भगवदगीता की रूसी भाषा में एक प्रति भेंट की है।
ALSO READ: Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 8 दशकों में विश्व ने उतार-चढ़ाव देखे हैं और मानवता अनेक चुनौतियों और संकटों से गुजरी है, लेकिन भारत और रूस की मित्रता ध्रुव तारे की तरह परस्पर सम्मान और गहरे विश्वास पर टिकी है और समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है।
 
प्रधानमंत्री मोदी को दिया रूस आने का न्योता : इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का न्योता भी दिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का अपना 2 दिन का राजकीय दौरा संपन्न करने के बाद दिल्ली से रवाना हुए। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उन्हें एयरपोर्ट पहुंचकर विदा किया।
Edited By : Chetan Gour 
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

यूपी में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

योगी सरकार का अवैध नशे पर बड़ा प्रहार, कोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर एफआईआर

योगी सरकार का अवैध नशे पर बड़ा प्रहार, कोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर FIR

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

अगला लेख