Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों को फांसी अब 1 फरवरी को

Webdunia
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (16:52 IST)
नई दिल्ली। निर्भया मामले (Nirbhaya Case) के चारों दोषियों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इसके लिए नया डेथ वारंट जारी किया गया है। इससे पहले चारों दरिंदों को 22 फरवरी को फांसी दी जाने वाली थी, लेकिन कानूनी दांवपेचों में मामला उलझने के चलते यह मामला कुछ समय के लिए टल गया।

इससे पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली की अदालत से निर्भया मामले के चारों दोषियों के खिलाफ मौत की सजा पर अमल का फरमान (डेथ वारंट) फिर से जारी करने की शुक्रवार को मांग की।

दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुकेश की दया याचिका पर त्वरित फैसला लेते हुए उसे खारिज कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार यानी आज ही दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी थी। साथ ही मंत्रालय ने यह सिफारिश भी की थी कि वे उसे खारिज कर दें।

पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 में बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। छात्रा की 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख