Biodata Maker

फांसी का खौफ, निर्भया के एक दोषी ने दीवार में सिर मारकर खुद को पहुंचाई चोट

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (11:02 IST)
नई दिल्ली। निर्भया दुष्कर्म एवं हत्या मामले के चारों दोषियों के फांसी टलने का विकल्प खत्म होने लगा तो अब वे नया हथकंडा अपनाने लगे हैं। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों में एक विनय शर्मा ने जेल की दीवार पर माथा पटककर खुद को घायल कर लिया है।
 
जेल सूत्रों के मुताबिक विनय तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 3 में रह रहा है। चारों दोषियों पर प्रभारी वॉर्डन की कड़ी नजर रहती है, फिर भी विनय खुद को चोट पहुंचाने में सफल हो गया। वॉर्डन ने विनय को रोकने की कोशिश लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे भेज दिया गया।
ALSO READ: Nirbhaya Case : हाथ जोड़कर बोली निर्भया की मां- हो चुके हैं 7 साल, कर दीजिए डेथ वारंट जारी
सूत्रों ने कहा कि विनय ने जेल के ग्रिल में अपना हाथ फंसाकर फ्रैक्चर करने की भी कोशिश की। उसके वकील एपी सिंह ने कहा कि यह घटना 16 फरवरी को हुई थी और विनय की मां ने उन्हें अगले दिन इसकी जानकारी दी थी।
 
गौरतलब है कि गत सोमवार को विनय ने अपनी मां को पहचानने से भी इंकार कर दिया था। वकील ने कहा कि विनय की मानसिक अवस्था ठीक नहीं है और नया डेथ वॉरंट जारी होने के बाद से उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई है।
 
जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय के साथ बातचीत में उसकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं होने का कोई संकेत नहीं मिला। एक अधिकारी ने कहा कि 3 मार्च का नया डेथ वॉरंट जारी होने के बाद से जेल वार्डन और गार्ड के साथ चारों दोषियों का रवैया बेहद आक्रामक हो गया है। उनका व्यवहार बिलकुल बदल गया है, हालांकि उनका खान-पान पहले की तरह ही है। विनय और मुकेश सिंह ने खाने से जरूर इंकार कर दिया था, लेकिन बहुत मनाने के बाद मान गया।
 
निर्भया मामले के चारों दोषियों (मुकेश, अक्षय, विनय और पवन) में कोई भी आत्महत्या करने की कोशिश नहीं करे, इसके लिए 4 लोगों को उनकी निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। जेल सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे दोषियों के सेल में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही उनके सेल के बाहर गार्ड भी तैनात हैं। जेल के दूसरे कैदियों के साथ इनका संपर्क बेहद सीमित कर दिया गया है ताकि किसी कैदी का इनके साथ भावनात्मक रिश्ता न बन जाए।
 
निर्भया मामले के चारों दोषियों के लिए सोमवार को पटियाला हाउस अदालत ने नया और तीसरा डेथ वॉरंट जारी किया। चारों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। इससे पहले 22 जनवरी को और फिर 1 फरवरी को फांसी के लिए डेथ वॉरंट जारी हो चुके हैं। सभी दोषी अपने बचाव के लिए सभी विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए अब तक अपनी फांसी को टलवाते रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

अजित पवार की मौत पर फिर उठे सवाल, अब ऐसे गहराया सस्पेंस

3 करोड़ लोगों को ऐसे दिया झांसा, शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की’ निकली AI मॉडल

रामनगरी में बनेगा भव्य लक्ष्मण द्वार, 39.70 करोड़ की परियोजना, पिंक स्टोन से सजेगा प्रवेश मार्ग, CM योगी की प्राथमिकताओं में है अयोध्या का धार्मिक विकास

अब आर्मी अग्निवीर के लिए इस उम्र तक हो सकेगी भर्ती, आयु सीमा बढ़ाई, आज से आवेदन शुरू

PM Kisan की 22वीं किस्त पर संकट, इस वजह से अटक सकते हैं 30 लाख किसानों की राशि

अगला लेख