गडकरी ने बताया, मुंबई में क्यों नहीं बन सकते साइकिल ट्रैक?

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (13:48 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्तीय राजधानी मुंबई में जगह की कमी के कारण साइकिल ट्रैक बनाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जगह की कमी के चलते सड़कों को चौड़ा करना असंभव है।
 
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने हालांकि कहा कि साइकिल चलाने की स्वस्थ आदत को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे समर्पित ट्रैक बना सकते हैं।
 
गडकरी ने कहा, 'वास्तव में, मैं आपके विचार (साइकिल ट्रैक) का समर्थन कर रहा हूं। लेकिन, मेरी व्यावहारिक समस्या यह है कि शहर में सड़क की चौड़ाई बढ़ाना बहुत मुश्किल है। मुंबई में, हम साइकिल ट्रैक नहीं बना सकते हैं।'
 
उन्होंने फिलिप कैपिटल द्वारा आयोजित संस्थागत निवेशकों के साथ एक संवादात्मक बैठक में यह बात कही। मंत्री ने कहा कि मुंबई में 'अतिक्रमण और राजनीतिक समस्याएं' भी हैं, जिनके चलते साइकिल ट्रैक बनाने में दिक्कत पेश आती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख