Festival Posters

चोरी हुआ मोबाइल फोन, 8 साल के मासूम को कुएं में लटकाया, वीडियो वायरल

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (13:01 IST)
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोबाइल फोन चोरी करने के शक में 8 साल के बच्चे को कुंए में लटकाने और गिराने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोपी लड़के को हाथ से पकड़कर कुंए में लटकाए हुए दिख रहा है और उसे पानी में गिराने की धमकी दे रहा है।
 
घटना जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर अटकोहा गांव में रविवार को हुई। घटना के वक्त वहां मौजूद 14 वर्षीय लड़के ने वीडियो शूट किया और पीड़ित लड़के के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित किया। वीडियो शूट करने वाले लड़के का आरोप है कि उस पर मामले को उलझाने का आरोप लगाते हुए एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़के ने दावा किया कि पुलिस वाले ने उससे कहा कि अगर वीडियो शूट नहीं किया गया होता तो मामला सुलझ सकता था।
 
हालांकि, लवकुश नगर थाना प्रभारी हेमंत नायक ने लड़के के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राजपूत ने मोबाइल फोन चोरी के शक में आठ साल के बच्चे को कुएं में लटका दिया।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी अजीत राजपूत के खिलाफ IPC की धारा 308 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
प्राथमिकी के अनुसार, रविवार को जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उसने अपने बेटे को लापता पाया और बाद में वीडियो बनाने वाले लड़के ने उसे घटना की जानकारी दी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Mani Shankar Aiyar : मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख