Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार ने बनाए 26 मंत्री, जानिए किस तरह साधे जातीय समीकरण?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (15:32 IST)
Nitish Cabinet news in hindi : नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड रच दिया। राज्यपाल ने नीतीश के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के 26 सदस्यों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। नीतीश ने अपनी कैबिनेट का गठन करते हुए जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा है। ALSO READ: बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कुर्मी समुदाय से आते हैं उनके करीबी श्रवण कुमार को भी कैबिनेट में जगह मिल गई है। कोइरी समाज से आने वाले सम्राट चौधरी उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यादव समुदाय से रामकृपाल यादव और विजेंद्र यादव मंत्री बने हैं। धानुक जाति से सुरेंद्र मेहता, कहार जाति से डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, तेली समाज से आने वाले नारायण प्रसाद को भी मंत्री बनाया गया है।
 
नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजपूत समाज से 4 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और लोजपा नेता संजय सिंह शामिल है। लखेंद्र पासवान और संजय पासवान मंत्रिमंडल में पासवान जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। जेडीयू ने मुसलमानों को प्रतिनिधित्व देने के लिए अपने कोटे से जमा खान को मंत्री बनाया है। ALSO READ: बिहार में 10वीं बार नीतीश राज, 2 डिप्टी सीएम, 24 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली
 
भूमिहार समाज से 2 चेहरों को विजय कुमार सिन्हा और विजय चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। विजय सिन्हा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। मंगल पांडे ब्राह्मण है तो नितिन नवीन कायस्थ। दिलीप जायसवाल कैबिनेट में वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ALSO READ: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, जानिए इस दिग्गज बिहारी नेता के पास कितनी संपत्ति?
 
मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा 5 मंत्री दलित वर्ग से है। इनमें अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन शामिल है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश और सुरेंद्र मेहता कुशवाहा समाज कर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रमा निषाद और मदन साहनी के माध्यम से मल्लाह समाज को साधा गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी : CM योगी

बीजेपी नेता पर भारी पड़ा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से की छुट्टी

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज 'हाजी अली' पर मिसाइल अटैक, भारत ने कहा- बर्दाश्त नहीं, दी कड़ी चेतावनी

देवास हादसा:सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

अगला लेख