Hanuman Chalisa

बिहार CM नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बताया क्यों हुआ महागठबंधन से मोहभंग

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2024 (11:38 IST)
Bihar Politics nitish kumar resignation : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर से मिलकर पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है। 
 
नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। सरकार को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की स्थिति ठीक नहीं थी। वहां काम नहीं हो रहा था।
 
उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के लोगों की बात मानी। आज गठबंधन से अलग हो गए। अब नए गठबंधन में जा रहा हूं।
 
कहा जा रहा था कि महागठबंधन से अलग होने के बाद भाजपा उन्हें अपना समर्थन पत्र दे देगी। इस बीच बिहार में नीतीश और मोदी के साथ में लगे पोस्टर फिर दिखाई देने लगे हैं। इन पोस्टरों में कहा गया है कि नीतीश सबके हैं।
 
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज ही राज्य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे 9वीं बार राज्य की कमान संभालेंगे। नई सरकार में भाजपा के 2 नेता उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती

अगला लेख