8वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (14:32 IST)
पटना। JDU नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
 
राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के बाद लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
 
Koo App
नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 
 
शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अब विपक्ष को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी किसी पद पर दावेदारी नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख