Dharma Sangrah

नीतीश कुमार होंगे बिहार सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्‍यमंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (12:52 IST)
Bihar Politics : नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में बिहार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही एक बार फिर राज्य के उपमुख्‍यमंत्री होंगे। इस तरह बिहार की सियासत में एक बार फिर नीतीश, सम्राट और विजय की तिकड़ी ही राज करेगी।
 
जदयू विधायक दल की बैठक में आज सुबह नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे कल सुबह 11:30 बजे भव्य समारोह में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
इसके बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विजय सिन्हा विधायक दल के उपनेता चुने गए। विधायकों में दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम बनाने पर भी सहमति बनी।
 
बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। तीनों के नाम को औपचारिक मंजूरी आज शाम राजग विधायक दल की बैठक में मिलेगी।
 
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर राजग ने बंपर जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। जदयू 85 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है। इस चुनाव में महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

सउदी क्राउन प्रिंस पर मेहरबान हुए ट्रंप, खशोगी मर्डर पर सवाल पर पत्रकार को लगाई फटकार

चलती बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़, पुलिस देख महिला ने बदमाशों को सिखाया सबक

क्या है अनमोल बिश्नोई का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, अमेरिका से क्यों किया गया डिपोर्ट?

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

भारतीयों से नफरत करते हैं जोहरान ममदानी, ट्रंप के बेटे का दावा

अगला लेख