नीतीश पटना लौटे, विपक्षी एकजुटता के लिए दिल्ली में कई नेताओं से मिले

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (23:55 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार शाम दिल्ली से पटना पहुंचने पर कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर दिल्ली में कई दलों के नेताओं से उनकी बातचीत हुई।
 
पटना हवाई अड्डा पर दिल्ली यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल और आज दिल्ली में कई दलों के नेताओं से मुलाकात हुई। यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी दिल्ली में साथ में बैठकर बातें हुई हैं। विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर सभी लोगों ने अपना बयान दिया है।
 
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश ने कहा कि हम लोग विपक्षी दलों की एकजुटता का काम कर रहे हैं। दिल्ली में सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है। विपक्षी एकजुटता को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं के साथ चर्चा हो रही है, आगे भी चर्चा होगी। इसके बाद एकजुट होने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अभी हम लोग उसी काम में लगे हुए हैं।
 
विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर भाजपा के सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या सवाल उठाता है, उससे हमें कोई लेना नहीं है। उन लोगों की बातों का कोई मतलब नहीं है। खबर छपवाने के लिए वे लोग बोलते रहते हैं। उन लोगों की बातों पर कुछ भी टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। 
 
कई दलों के नेताओं से मिले नीतीश : दरअसल, विपक्षी एकजुटता की कवायद को बृहस्पतिवार को उस वक्त गति मिलती दिखी जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा के साथ मुलाकात की तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंत्रणा की। दूसरी तरफ, भाजपा ने विपक्षी नेताओं की मुलाकातों को लेकर तंज किया कि 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए रिक्ति नहीं है।
 
नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव येचुरी ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद गति पकड़ चुकी है और अगले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन राज्यों के स्तर पर होगा।
 
नीतीश ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन बैठकों में यह तय किया गया कि अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के साथ साथ देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण’ सामने रखा जाएगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लंदन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज FTA पर हस्ताक्षर

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

अगला लेख