कई राज्यों में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर रही पेट्रोल-डीजल की कमी

Webdunia
गुरुवार, 16 जून 2022 (08:50 IST)
नई दिल्‍ली। निजी कंपनियों की ओर से कटौती करने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (पीएसयू) से जुड़े पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ा है। इस कारण कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी का संकट पैदा हो गया है। तेल मंत्रालय का कहना है कि अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है।
 
मंत्रालय ने स्वीकार किया कि मांग बढ़ने के कारण पीएसयू आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं जिससे ग्राहकों की परेशानी बढ़ी है। मंत्रालय का कहना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में अधिकांश पेट्रोल-डीजल की बिक्री निजी कंपनियों के पेट्रोल पंपों द्वारा की जा रही है। लेकिन निजी कंपनियों ने तेल आपूर्ति में कटौती कर दी है। इसके अलावा इन राज्यों में तेल टर्मिनल और डिपो ज्यादा दूरी पर स्थित हैं जिससे पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति में देरी होती है।
 
मध्यप्रदेश में भी गहराया ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से मध्यप्रदेश में लगभग 1,000 पेट्रोल पंप सूख गए हैं यानी इनसे उतना ही ईंधन दिया जा रहा है जितना सप्लाई हो रहा है। खासकर शहरों के आसपास वाले मार्गों पर संचालित होने वाले पंपों की स्थिति ज्यादा खराब है। तेल डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहता है।
 
इंदौर के पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह वासु के अनुसार ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग जरूर स्टॉक पर जोर दे रहे हैं जिससे खपत बढ़ गई है। जबलपुर में भी ईंधन की कमी है। इंदौर में स्थिति सामान्य है। यहां सभी पेट्रोल पंप चालू हैं और पेट्रोल-डीजल सुलभ उपलब्ध है।

क्या है क्रूड के भाव : वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में नरमी देखी जा रही है। पिछले कई दिनों से 120 डॉलर के ऊपर चल रहे ब्रेंट क्रूड का भाव आज गुरुवार को नीचे आ गया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
बात यह है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से 0.75 फीसदी ब्‍याज दरें बढ़ाने का संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि भारत के घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और गुरुवार सुबह जारी भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस बीच ब्रेंट क्रूड का भाव 119.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। पिछले दिनों यह 121 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ था।
 
आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम : देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख