Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव पूर्व यथावत बरकरार, जानें देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (11:45 IST)
नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार), 29 अक्टूबर के लिए भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं। भारत में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव स्थिर हैं।
 
देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए पर ही टिका है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत कीमत 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल की कीमत 89.75 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपए और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर है।
 
महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की की पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपए है जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। 21 मई के बाद से अभी तक पेट्रोल और डीजल के भावस्थिर हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख