पेट्रोल-डीजल के भावों में 97वें दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (09:17 IST)
नई‍ दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल नए भाव जारी कर दिए हैं। आज भी कच्चे तेल में राहत नहीं है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार ही चल रहा है। इसके बावजूद मेघालय और महाराष्ट्र को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 97वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
आज घर से निकलने से पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव जरूर चेक कर लें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं भाव? देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 व डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 व डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 व डीजल 94.24 व कोलकाता में पेट्रोल 106.03 व डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपए सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपए सस्ता है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए है और डीजल 79.74 लीटर है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख