'कैच द रेन' कार्यक्रम के तहत 150 जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (20:10 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने देशभर में जल संकट वाले 150 जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि 'कैच द रेन' कार्यक्रम के तहत काम का जायजा लिया जा सके। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 'कैच द रेन' कार्यक्रम वर्षा जल के संचय और संरक्षित करने पर केंद्रित है।
 
अधिकरियों ने एक आधिकारिक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि नोडल अधिकारी वर्षा जल संचयन, संरक्षण उपायों सहित विभिन्न पहलुओं के कार्यान्वयन के समन्वय के लिए संबंधित जिलों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 मार्च को 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' (जेएसए: सीटीआर) की शुरुआत की थी।
 
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस संबंध में भारत सरकार के अधिकारियों को पानी की कमी वाले चिन्हित 150 जिलों में 'जेएसए : सीटीआर'-2023 के तहत कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी (सीएनओ) नियुक्त किया जाता है, साथ ही उन्हें जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए जाते हैं। केंद्रीय नोडल अधिकारी राज्य और जिला टीमों के अलावा तकनीकी अधिकारियों (भूजल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों) की टीम के साथ काम करेंगे।
 
पानी की कमी का सामना करने वाले जिले अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तमिलनाडु आदि में हैं। एक नोडल अधिकारी और एक तकनीकी अधिकारी की टीम जिलों का 2 बार (मॉनसून से पहले और मॉनसून के बाद) दौरे करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख