Hanuman Chalisa

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 15 सितंबर है अंतिम तारीख

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (16:43 IST)
नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिश करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आम लोग पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेज सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
 
1954 में स्थापित किए गए 3 पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इनकी घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कारों के माध्यम से सरकार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसेवा, लोक सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देती है।
 
सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। मगर इसमें सरकारी डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट दी गई है। बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को 'पीपुल्स पद्मा' में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसमें कहा गया है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों में से तथा और समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान पाने की हकदार हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

हत्यारी गर्मी : सिर्फ 5 दिन की 'लू' से हो सकती हैं 30000 मौतें, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख