Hanuman Chalisa

Weather Updates : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से कोई राहत नहीं, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2019 (22:46 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली और कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
 
शहर का आधिकारिक तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं पालम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली रिज और आयानगर के मौसम केंद्रों ने क्रमश: 45.2, 45.1, 44.8 और 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।
 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 1 से 14 जून के बीच कोई बारिश नहीं हुई है। यह देश में एकमात्र 100 फीसदी बारिश की कमी वाला राज्य है। आमतौर पर शहर में जून के शुरुआती पहले 2 सप्ताह में 15 मिमी बारिश हो जाती थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश नहीं होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में वृद्धि हुई है।
 
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूलभरी हवाएं चलने की आशंका जताई है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
 
वहीं हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर भी गर्मी से कोई राहत नहीं है। राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग ने बताया कि ऊना 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा।
 
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.2, हमीरपुर में 39.7, कांगड़ा में 38.9, मंडी में 38.3, सुंदरनगर में 38.1 और चम्बा में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और मनाली में 27.9, डलहौजी में 23.3 और कुफरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। इन दोनों राज्यों में भी अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से ज्यादा पहुंच गया।
 
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य स्तर से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख