Weather update : बर्फीली हवाओं के आगोश में उत्तर भारत, उप्र में धुंध के चलते सड़क हादसे में 8 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (00:48 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत बुधवार को बर्फीली हवाओं के आगोश में रहा। पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जबकि उत्तरप्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा, जहां कम दृश्यता के चलते एक बस और गैस टैंकर की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।
ALSO READ: हिमपात के बाद हिमाचल में कड़ाके की ठंड, प्राकृतिक जलस्रोत तक जमे
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है।
ALSO READ: Weather update : उत्तर भारत के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में छाया घना कोहरा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 'घने कोहरे' के चलते सुबह में पालम इलाके में दृश्यता गिरकर 100 मीटर पर आ गई। जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह धुंध के चलते कम दृश्यता के कारण उत्तरप्रदेश रोडवेज की बस के गैस टैंकर को टक्कर मारने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख