Biodata Maker

कम हुआ लू का असर, उत्तर भारत में तापमान 3 से 4 डिग्री गिरने का अनुमान

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (15:24 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी 5 दिन लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि आगामी 5 दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि जैसी संभावना जताई गई थी, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों से लू का असर कम हो गया है और कल (शुक्रवार को) हरियाणा में कहीं-कहीं लू का असर देखा गया।
 
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।
 
आईएमडी ने कहा, 'उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।'
 
उसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू के असम में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले 5 दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा। पिछले दो दिन में दिल्ली समेत कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

अगला लेख