गाजीपुर बॉर्डर से टैंट खोलकर अब दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रास्ता हमने बंद नहीं किया बल्कि दिल्ली पुलिस ने किया।

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (14:12 IST)
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। 
 
टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर नेशनल हाईवे-24 को किसान अब आम जनता की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली जाने के लिए खोल रहे हैं। पिछले कई माह से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर तीन कृषि कानून रद्द की मांग को लेकर धरनारत हैं। 
 
राकेश टिकैत नेशनल हाईवे 24 के दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी की तरफ जाने वाली सर्विस लेन के पास लगे अपने टेंट हटा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कोई रास्ता बंद नहीं कर रखा है, बल्कि दिल्ली पुलिस लिखे बैरियर लगाकर रास्ता बंद किया गया है।

हम तो सिर्फ बताना चाहते हैं किस वजह से आम जनता को परेशानियां हो रही हैं। हमने तो सिर्फ अपने लगे पर्दे हटाए हैं और हटा रहे हैं। टिकैत का कहना है जिन्होंने कृषि कानून बनाया है उनके घर जाएंगे, दिल्ली पार्लियामेंट जाएंगे। टिकैत का कहना है कि हमने कोई रास्ता नहीं रोका, बल्कि रास्ता दिल्ली पुलिस ने रोका है न की किसानों ने रोका है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका के जवाब में किसानों से कहा है कि आंदोलन करना आपका हक है, लेकिन आप अनिश्चितकाल के लिए मार्ग अवरुद्ध नहीं कर सकते। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार

भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए तैयार, बशर्ते...

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

सभी देखें

नवीनतम

Union Budget 2025-26 : बीमा कंपनियों को बजट में स्वास्थ्य सेवा के लिए कर लाभ और रियायतों की उम्मीद

आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

UCC अधिनियम में उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को प्रिविलेज्ड वसीयत

Union Budget 2025 : कठिन दौर से गुजर रहे कोटा को बजट से है ये उम्मीद

Indore में स्कूल में मार्चपास्ट के 8वीं के छात्र की मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

अगला लेख