रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत पीछे, NSA अजीत डोभाल को इस बात का दुख

Webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (22:05 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रक्षा आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी भू-राजनीति में जीतने की कुंजी है और भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए उभरती हुई वास्तविकताओं के साथ बुनियादी बातों पर पुनर्विचार करने और अपने ढांचों को फिर से संयोजित करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
 
डीआरडीओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत पीछे है। उन्होंने पाया कि देश की सुरक्षा कमजोरियां आज बहुत अधिक हैं और आने वाले समय में और भी अधिक होने वाली हैं।
 
डोभाल ने कहा कि बेहतरीन उपकरणों से सुसज्जित सेनाओं के नियंत्रण में हमेशा चीजें रहती हैं जो मानव जाति के भाग्य का फैसला करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनके पास हमेशा उच्च प्रौद्योगिकी रही है और इस बारे में भारत का अपना ऐतिहासिक अनुभव दुखद रहा है क्योंकि यह हमेशा पिछड़ता रहा है और पिछड़ने वालों को कुछ नहीं मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख