पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 100 FIR

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2023 (10:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 100 प्राथमिकियां दर्ज कर इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली में ऐसे 50 हजार पोस्टर लगाने की योजना थी।
 
स्पेशल सीपी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय से बाहर आते हुए एक वैन को भी रोका गया जिससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं। इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में 2 एफआईआर हुई और 3 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है‼️ इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?
 
<

मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है‼️

इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी?

PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

एक पोस्टर से इतना डर! क्यों? pic.twitter.com/RLseE9Djfq

— AAP (@AamAadmiParty) March 22, 2023 >
इस पर भाजपा नेता हरीश खुराना ने ट्वीट कर कहा, एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी। यह आलम है आम आदमी पार्टी का। हिम्मत है पोस्टर में अपना नाम लिखो। गाली देते हो नरेंद्र मोदी जी को लेकिन पोस्टर में अपना नाम लिखने की हिम्मत नहीं।  गलत काम करोगे तो FIR होगी ही, बेचारा पॉलिटिक्स मत करो।

<

एक तो चोरी ऊपर से सीना ज़ोरी। यह आलम है @AamAadmiParty का।
हिम्मत है पोस्टर में अपना नाम लिखो।

गाली देते हो @narendramodi जी को लेकिन पोस्टर में अपना नाम लिखने की हिम्मत नहीं।

ग़लत काम करोगे तो FIR होगी ही, बेचारा पॉलिटिक्स मत करो । pic.twitter.com/RL62DwBfrW

— Harish Khurana (@HarishKhuranna) March 22, 2023 >दरअसल, पिछले कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में पोस्टर वॉर शुरू किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह इस संबंध में पोस्टर लगाए जाने के इनपुट्स मिलने पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने करीब 2 हजार पोस्टर सड़क किनारे दीवारों से उतारे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख