Hanuman Chalisa

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद भाजपा के सारे कार्यक्रम स्थगित

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2023 (08:37 IST)
Odisha train accident : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को निर्धारित कार्यक्रमों को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थगित कर दिया है। इस भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 237 लोगों की मौत हो गई जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
 
पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ट्वीट कर भीषण हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं।'
 
उन्होंने कहा कि इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख