INS Gomti : 34 साल बाद भारतीय पश्चिमी बेड़े का सबसे पुराना युद्धपोत सेवामुक्त

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (22:06 IST)
मुंबई। नौसेना ने 34 साल की सेवा के बाद गोदावरी श्रेणी के निर्देशित-मिसाइल पोत 'आईएनएस गोमती' को शनिवार को सेवामुक्त कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन कैक्टस’, ‘पराक्रम’ और ‘रेनबो’ में शामिल रहे पोत को यहां नौसैन्य डॉकयार्ड में सूर्यास्त के समय सेवामुक्त कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया था कि पोत की विरासत को लखनऊ में गोमती नदी के तट पर तैयार किए जा रहे एक खुले संग्रहालय में रखा जाएगा, जहां उसकी कई युद्धक प्रणालियों को सैन्य तथा युद्ध अवशेषों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय नौसेना ने इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

‘आईएनएस गोमती’ का नाम गोमती नदी के नाम पर रखा गया और 16 अप्रैल, 1988 को तत्कालीन रक्षामंत्री केसी पंत ने मझगांव डॉक लिमिटेड, बंबई में सेवा में शामिल किया था। नौसेना ने कहा कि पोत को 2007-08 में और 2019-20 में प्रतिष्ठित यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 5 बच्चों की मौत, 12 घायल

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 नक्सली गिरफ्तार, 1 पर था 2 लाख रुपए का इनाम

Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा

Delhi AIIMS में ओडिशा की नाबालिग लड़की की मौत, बदमाशों ने जलाया था जिंदा, CM ने जताया दुख

अगला लेख